


खटीमा – उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्र से लगे खटीमा कोतवाली के अंतर्गत बीती शाम दियूरी गॉव में मोटरसाइकिल पर आये दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आराधना ज्वैलर्स के स्वामी रमेश रस्तोगी को गोली मार दी जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाय गया। जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था,किन्तु रस्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैला गई, वारदात करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश फरार हो गये। पुलिस अब वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारो की तलाश में जुट गई है। हत्यारो की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे है,साथ ही वारदात के पीछे किसी रंजिश के एंगल से भी छानबीन की जा रही है।
नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी का दियूरी गॉव में आराधना ज्वैलर्स नाम से ज्वैलर्स की दुकान थी। बीती मंगलवार की शाम जब वो अपनी दुकान पर बैठा था,तभी अचानक दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर आये और उन्होंने रमेश रस्तोगी को गोली मार दी। गोली गले के पास लगी। आसपास के लोगो ने गंभीर रूप से घायल रमेश रस्तोगी को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया,रस्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इस हत्याकांड के खुलासे के लिये पुलिस जांच कर रही है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि रमेश रस्तोगी की हत्या करने वाले कौन थे और इस वारदात का कारण क्या है ? रंजिश को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।





















