


रुद्रपुर – ज़िन्दगी बचाने के लिये सबसे ज़्यादा ज़रूरी ‘रक्त’ है, रक्तदान के लिये विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाये ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन करती है। ऐसे ही एक संस्था ‘उत्कर्ष सेवा समिति’ भी है। जो प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है इस संस्था का गठन समाज सेवी और भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी ने किया है।
इस संस्था के गठन के पीछे भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी के जीवन से जुडी दुःखद एवं मर्मस्पर्शी कहानी है। जिसने उन्हें लोगो के जीवन बचाने की प्रेरणा मिली है और वो निरंतर इसे कर रहे है।

दरअसल उपेंद्र चौधरी के पुत्र उत्कर्ष चौधरी का आज से सात वर्ष पूर्व एक हादसे में निधन हो गया था। पिता के लिये इससे बड़ी ह्रदय विदारक घटना क्या होगी कि वो अपने पुत्र का जीवन नहीं बचा पाये। वो दुःखद पल आज भी उपेंद्र चौधरी को बेचैन कर देते है। ऐसे में उन्होंने अपने पुत्र के नाम से एक संस्था बना रखी है। पिछले सात सालो से वो इस संस्था के माध्यम से मानवसेवा कर रहे है। साथ ही वो हर वर्ष अपने स्वर्गीय पुत्र उत्कर्ष की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है और लोगो को रक्तदान देने के लिये प्रेरित भी करते है।
इस साल उत्कर्ष की पुण्यतिथि पर ओमैक्स रिवेरा सोसायटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर का शुभारम्भ विधायक शिव अरोरा ने स्वर्गीय उत्कर्ष चौधरी के चित्र पुष्प अर्पित करके किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि समाजसेवी एवं भाजपा के जुझारू नेता उपेंद्र चौधरी के पुत्र उत्कर्ष को प्रकृति ने आज के ही दिन उनसे जुदा कर दिया था, तब से लगातार उपेंद्र चौधरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस रक्त दान से कई लोगो की ज़िन्दगी में बहार आयेगी, यही सबसे बड़ी मानवसेवा है।
रक्तदान शिविर के आयोजित कर्ता एवं उत्कर्ष चौधरी के पिता उपेंद्र चौधरी ने दुखद पलो को याद करते हुए कहा कि ‘उनके पुत्र की सड़क हादसे में अत्यधिक खून बहने से मृत्यु हुई थी, यदि समय पर उनको ब्लड मिल जाता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी,किन्तु नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।’
इस हादसे के बाद उन्होंने ठान लिया था कि वो रक्तदान करते और कराते रहेंगे, ब्लड के अभाव में किसी मासूम या बड़े की ज़िन्दगी नहीं जानी चाहिये। इसलिये रक्तदान अब उनकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गया है। वो दूसरो को भी रक्तदान के लिये भी प्रेरित भी करते है। क्या पता आपके दिये गये ब्लड से किसी की ज़िन्दगी में खुशिया लौट आये। उसकी दुआओ को आप महसूस नहीं कर सकते।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सुनील यादव, बिट्टू चौहान, मयंक कक्कड़ समेत तमाम लोग मौजूद थे।





















