


रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत हमारे स्वतंत्रता सेनानी है, जिनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था उनकी शिक्षा इलाहाबाद में हुई थी। उन्होंने वकील बनकर जिले के काशीपुर वकालत की थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिये के लिए लड़ाई लड़ी थी।

शर्मा ने कहा कि आजादी के लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, उसे समय उन्होंने साइमन कमीशन का विरोध भी किया था। जिसकी वजह से ब्रिटिश पुलिस के अत्याचारों से उनकी कमर जीवन भर सीधी नहीं हो सकी थी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने सुभाष चंद्र बोस के साथ भी काम किया था।

उन्होंने कहा कि तराई में विस्थापित होकर आये पंजाबियों और बंगालियों को बसाने का काम भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने किया था। पंतनगर में उनके नाम से बनी गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौधोगिक यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी उन्होंने ही किया था। उन्हें भारत सरकार ने ‘भारत रत्न’ जैसे सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा था। हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए।
कार्यक्रम में मेयर राम पाल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, चंद्रपाल पाल,रामप्रसाद, चंद्र सत्य, प्रकाश चंद्र, रोहित गुप्ता, मुकेश पाल, इत्यादि लोग उपस्थित थे।





















