


किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के इंदिरा गाँधी खेल मैदान के पास 153 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पदाधिकारियों एवं नागरिको के साथ राष्टीय गान गाया।

बाद में विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुकुल स्कूल में स्वंत्रता दिवस में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया तथा राष्टीय गान गाया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधको और स्कूली बच्चो ने विधायक बेहड़ का स्वागत किया और उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक बेहड़ ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके पश्चात उन्होंने अपने आवास विकास स्थित कार्यालय में समस्त पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया व राष्टीय गान गाया।
इसके पश्चात विधायक बेहड़ ने अमर उजाला के कार्यालय में समस्त किच्छा के वरिष्ठ पत्रकार बन्धुओ के साथ ध्वजारोहण किया व राष्टीय गान गाया। इस मौके पर किच्छा प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे|

इस मौके पर विधायक बेहड़ ने सभी नागरिको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत के इतिहास में और हर भारतीय नागरिक के जीवन में 15 अगस्त सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यही वह दिन है जब भारत को 200 सालों की अंग्रेजों की दासता से मुक्ति मिली थी। 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया।
इन मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला,सुनील ठाकुर,ओम प्रकाश दुआ,दिनेश भाटिया, महिला नगर कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष सिमरन जीत कौर,अवतार सिंह,विनोद पन्त,सुनील ठाकुर,सतपाल गाबा,गौरव बेहड़ राजकुमार बजाज,विजयअरोरा,नितिन फुटेला ,ओमप्रकाश गंगवार,दिलीपसिंह बिष्ट,प्रवीन रहेजा,विजय यादव,लाला यादव,गिरीश चंद चिटकारा,सुनीता कश्यप लियाकत अंसारी,एन यू खान,ताहिर मालिक,मानवेन्द्र सिंह, फ़रियाद शाह,रणजीत सिंह ,छोटू कोली, मिस्बाउल कुरैशी,राजकुमार कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे |





















