


देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के सभी नागरिको को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सादर नमन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भारत भूमि और भारत माता के वीर सपूतों के सम्मान में देश में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरु किया गया है जिसमें उत्तराखण्ड द्वारा भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लें और हम अपने देश को आज़ादी के अमृत काल में चहुंमुखी विकास के मार्ग पर अग्रसर करने का संकल्प लें।





















