

– अज़हर मलिककाशीपुर – उत्तराखंड में अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ काशीपुर के थाना कुंडा पुलिस ने जबरदस्त स्ट्राइक कर अवैध हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फेक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार, सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तमंचे, कारतूस, मैगजीन और अर्द्ध निर्मित हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

काशीपुर कोतवाली में एसएसपी ऊधम सिंह नगर डा मंजूनाथ टीसी ने फेक्ट्री का खुलासा करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा है जिसमें काशीपुर पुलिस ने अहम किरदार अदा किया।
आपको बता दे की जनपद ऊधम सिंह नगर में एसटीएफ को हथियारों की फैक्ट्री संचालित होने के गोपनीय इनपुट मिले थे। जिस पर कल रात एसटीएफ को एक डीलर के बाजपुर से काशीपुर आने की सूचना मिली, जिसके बाद कुंडा पुलिस के कांस्टेबल त्रिलोक सिंह ने जाबाज़ी
का सबूत देते हुए उस डीलर शाहिद उर्फ पप्पी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर किया।
इस गिरफ्तार डीलर से एसटीएफ व पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बाजपुर दोराहे के पास अवैध असला फैक्ट्री संचालित होने के वारे में पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने बाजपुर दोराहे पर रेड करते गुच्छन नाम के शख्स को अवैध हथियारों की बड़ी फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ही गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में हथियार बनाकर हरियाणा पंजाब और समूचे उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा तस्करी करते आ रहे थे। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों ही अपराधियों के खिलाफ रामपुर में अवैध हथियारों की तस्करी व हथियार बनाने के मुकदमे पंजीकृत हैं।
एसएसपी ने बताया कि इस खुलासा में अहम किरदार अदा करने वाले काशीपुर थाना कुंडा के कांस्टेबल त्रिलोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी की और से 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया है।





















