

नारायणपुर – ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के सेनानियों एवं शहीदों से प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में जुटे युवा विशाल मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त उद्गार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की ओर से आयोजित अगस्त क्रांति दिवस समारोह में नारायणपुर तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नेतृत्व में तराई के जंगलों को आबाद करने में विशेष भूमिका निभाई तथा इसके विकास की बुनियाद रखी, उन्होंने कार्यक्रम संयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की मांग पर सेनानी स्मारक नारायणपुर पर 100 फुट से ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव आगणन सहित बनाकर शासन को भेजने की बात कहीं।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अपने विधायक रहते इस क्षेत्र के तमाम ग्राम में सन 1949 में बसाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में यह स्मारक बनाया ताकि आने वाली पीढ़ियां इस स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा ले, उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के युवाओं से आह्वान किया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए भ्रष्टाचार, गरीबी, अशिक्षा, नक्सलवाद व आतंकवाद के विरुद्ध एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर एक होकर खड़े हो।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रथम पीढ़ी के पांच बुजुर्गों डी एन मिश्रा, जय गोविंद माणिक, दुख हरण सिंह, टेंगरी यादव व बिशन सिंह परिहार एवं लोकतंत्र सेनानी कृष्ण लाल नारंग को मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया तथा सेनानी स्मारक पर उसे पुष्प चक्र अर्पित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी भरत मिश्रा, हरिद्वार शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, इकबाल अहमद, लाल सिंह टाकुली, प्रेम सिंह दानू, कल्याण सिंह रौतेला, अखिलेश यादव, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





















