

– इंडिया नज़र ब्यूरो
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने आज मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी दो साल की सजा पर रोक लगा दी है।
आपको बता दे कि सूरत की निचली कोर्ट ने राहुल गाँधी को मोदी सरनेम मामले के मानहानि मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई थी। जिससे उनकी सदस्यता चली गई थी। इस मामले में राहुल गाँधी को गुजरात हाई कोर्ट से भी कोई रहत नहीं मिली थी।

राहुल गाँधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा क्या कारण रहा कि राहुल गाँधी को मानहानि केस में अधिकतम दो वर्ष की सजा क्यों दी गई ?
राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगने से अब उनके संसद जाने और उनकी सदस्यता भाल हो गई है। अभी इस मामले में अंतिम फैसले के बाद ही तय हो सकेगा कि राहुल गाँधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा।
राहुल गाँधी की सजा पर स्थगन होने के बाद देश भर में कांग्रेस में ख़ुशी का माहौल है। आज कांग्रेस के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है।





















