
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के छोटे से शहर रुद्रपुर में प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। ऐसे ही दो डायरेक्टर भाईयो ने हिंदी फिल्म बनाने की ठानी तो उनको पहली बार में ही कामयाबी मिल गई। हालांकि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म एम एक्स प्लयेर और हंगामा पर रिलीज़ हो गई। इसका बजट भी काफी कम था। ऐसे में फिल्म बनाने की चुनौती भी कम नहीं थी।

यह फिल्म खुद के प्रोडक्शन हाउस टीएलबी फिल्म्स और एक सहयोगी प्रोडक्शन जी डब्ल्यू एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। छोटे बजट की फिल्म होने के बाबजूद इसमें 151 कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है।
एनजीओ फिल्म का निर्देशक दीपक गौतम एवं चंदन गौतम ने किया है। बतौर प्रोड्यूसर अनीता सिंह, सरफराज खान व एनी गौतम है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय, रेनू मौर्य, सबाहत हुसैन खान, एनी गौतम, बबलू सागर सहित कुल 151 कलाकारों ने भूमिका निभा कर फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया है।
यह फिल्म वर्तमान राजनीति और एनजीओ चलाने वाले संघठन से शुरू होकर पहाड़ के पलायन के मुद्दे तक को छूती है। तीन कहानियों पर बनी यह फिल्म कम बजट के बाद भी दम दिखा रही है। फिल्म की कहानी और पटकथा भी निर्देशक दीपक गौतम चंदन गौतम ने लिखी है। इस फिल्म का उद्देश्य आसपास चल रहे भृष्टाचार और अनाचार को मनोरंजन के लिए बनाया गया है। साथ ही क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओ को इस फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है।
दर्शको को यह फिल्म कितनी पसंद आयेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। फिलहाल इस फिल्म का प्रचार प्रसार चल रहा है।





















