
- – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने पत्रकारों के हितो की आवाज़ उठाई।
- – पत्रकारों उत्पीड़न की घटनाओ पर चिंता व्यक्त की।
रुद्रपुर – जिला मुख्यालय के एक होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रादेशिक सम्मलेन आयोजित हुआ। जिसमे पत्रकारों की मूलभूत समस्याओ को उठाकर उनके समाधान कराने पर ज़ोर दिया गया। कार्यक्रम में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री एवं प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने शिरकत की।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए विश्वजीत नेगी ने कहा कि पत्रकार किसी भी संगठन का हो। मगर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सभी को संगठित होने की आवश्यकता है। जिससे हम मुखर होकर एक आवाज़ में अपनी बात को शासन प्रशासन के समक्ष रख सकते है। यूनियन द्वारा पत्रकारों के कई मुददें धामी सरकार में सामने उठा चुके है।

उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा परिश्रम कर रहे पत्रकारों के मुददों को उठाया गया है। जिसमें मृतक पत्रकार के परिवार को पांच लाख रुपये देने,पेंशन की सुविधा देने,प्रत्येक वर्ष पत्रकार कल्याण कोष में बजट जारी करने,बुजुर्ग प त्रकारों को यातायात सुविधाएं मुहैया कराने,पत्रकार के आश्रित को सरकारी नौकरी में हिस्सा देने सहित कई मुददें शामिल है। जिसमें से कई मुददों पर मुख्यमंत्री धामी ने हामी भर भी दी है और उम्मीद है कि जल्द ही सरकार उसे धरातल पर उतारेगी।
सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,मेयर रामपाल सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, भाजपा नेता सुरेश कोली सहित प्रातीय नेताओं द्वारा संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया गया।

इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि पत्रकार जहां खुद समस्याओं में रहने के बाद भी दूसरे की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से निस्तारण करने की कोशिश करते है। यह सराहनीय बात है। मगर शासन प्रशासन को पत्रकारों के हितों के बार में सोचना चाहिए,,क्योकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की समस्याओं का समाधान प्रदेश को तरक्की के पंथ पर अग्रसर कर सकता है। ताकि पत्रकार निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
सम्मलेन में चमोली,हरिद्वार,देहरादून जिलों के प्रतिनिधियों के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा,सितारगंज,किच्छा,रुद्रपुर गदरपुर,दिनेशपुर,बाजपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने शिरकत की। दो सत्रों में कार्यक्रम सफल रहा और पत्रकारों के मुद्दे छाये रहे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव चावला,जिला संरक्षक राजकुमार फुटेला,अनिल चौहान,कंचन वर्मा,नाहिद खान,अल्तमश मलिक,चंदन बंगारी,अरविंदर सिंह,विनोद भंडारी,फर्णीद्रनाथ गुप्ता,एसपी अरोरा,शाहिद खान,विशाल कोली,बलविंदर सिंह बल्लू,,कुलविंदर सिंह ढिल्लो,राज सक्सेना,अरुण दुबे,तारा आर्या,साक्षी सक्सेना,सुशील चौहान,अर्जुन विश्वास,सुहेब खान के अलावा सैकड़ो पत्रकार शामिल हुए।
——————————————————————————–
स्वर्गीय दानिश खान स्मृति एवार्ड से दो पत्रकारों को किया गया सम्मानित
रुद्रपुर – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय सम्मलेन में स्वर्गीय दानिश खान स्मृति एवार्ड से दो पत्रकारों को सम्मानित गया। जिनमे वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता और गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह भेट किये गये।





















