– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के समक्ष तमाम महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयश्री दिलाने के लिए संकल्प लिया। तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली मातृशक्ति का अभिनंदन कर चुनाव में जुट जाने की अपील की।
महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप ने महिला कांग्रेस कमेटी में पूनम डाली को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वही भारती सागर को सचिव व प्रेमा देवी ,कुसुम को नगर उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ के समक्ष सिंधिया मंडल, सारथी मंडल, दीप्ति पांडे, जयंती विश्वास ,सुधारानी के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सभी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जन सम्पर्क करने की अपील की।
इस मौक़े पर किन्नू शुक्ला, हरमीत सिँह राजू, हरभजन सिँह, तारक सरकार, डॉक्टर सी पी सिँह,ओम प्रकाश दुआ,सिंधिया मण्डल, सारती मण्डल, दीप्ति पांडे, जयंती विश्वास, सुधा रानी आदि।
व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल और विशाल फुटेला ने तिलक राज बेहड़ जी के समक्ष कांग्रेस जी सदस्य्ता ग्रहण क़ी.

उमेश अग्रवाल ने कहा क़ी किच्छा विकास मैं बहुत पिछड़ गया है इसलिए अब बदलाव क़ी अवश्यकता है और किच्छा का विकास तिलक राज बेहड़ जी द्वारा ही कराया जा सकता है।
विशाल फुटेला ने कहा क़ी तिलक राज बेहड़ ने पहले किच्छा मैं विकास किया था आगे भी वो करेंगे भाजपा क़ी घोषणा सब हवा हवाई साबित हुयी है, इसलिए किच्छा मैं तिलक राज बेहड़ को विधायक बनना तय है, इस मौक़े पर नितिन फुटेला, ओम प्रकाश दुआ आदि उपस्थित थे।





















