
– इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार अभियान के तहत दरिया नगर में घर घर पहुंचकर समर्थन मांगा और नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। जनसंपर्क के दौरान जगह जगह लोगों ने अरोरा का स्वागत किया। नुक्कड़ सभाओं में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आदर्श बताकर चुनाव में अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश करने वालों को आज यह भी साफ करना चाहिए कि आखिर मोदी उनके आदर्श हैं तो फिर पार्टी के साथ विश्वासघात क्यों कर रहे हैं ? हकीकत यह है कि कुर्सी का मोह वह नहीं छोड़ पा रहे हैं इसी लिए अपनी राजनैतिक मां को भी बदनाम करने पर तुले हैं।

श्री अरोरा ने कहा जहां तक टिकट की बात है टिकट फाईनल करने वालों में सबके आदर्श प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं। अगर प्रधानमंत्री को वास्तव में वह अपना आदर्श मानते हैं तो उन्हें मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की सेवा करनी चाहिए थी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जिस पार्टी ने 25 साल तक फर्श से अर्श तक पहुंचाया आज उसी की जड़ें खोदने का काम करने वालों को रूद्रपुर की जनता माफ नहीं करेगी और मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा रूद्रपुर की जनता समझदार है और अच्छे बुरे का फर्क समझती है। स्वार्थ की खातिर कौन अपनी राजनैतिक मां की हत्या करने पर तुला है यह जनता जानती है। लेकिन उन्हें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि जिस भारतीय जनता पार्टी के लाखों बेटे हैं, उसका एक बेटा भ्रमित होकर चला गया, तो मां को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जिस मां ने बेटे को राजनीति की उंचाईयों तक पहुंचाया उसी मां के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले को अब जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस चुनाव में जुटा है। जीत निश्चित ही भाजपा की होगी और रूद्रपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखण्ड में एक बार फिर कमल खिलेगा। श्री अरोरा ने प्रदेश में एक बार फिर भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी और मजबूत सरकार के लिए 14 फरवरी को कमल के निशान का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।
मनोज मदान ने बडी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा
रुद्रपुर – रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र 66 से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की लोकप्रियता और बढते जन-समर्थन का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को महानगर के वार्ड 30 से कांग्रेस परिषद प्रत्यशी रहे मनोज मदान ने बडी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने शामिल होने वालों में सोहन लाल मदान, प्यारे लाल मदान, राजा मदान, अशोक मदान, सोनू मदान, श्याम मदान, अनिल मदान, रोहित मदान, महेंद्र मदान, रमेश मदान, हरीश मदान, अपूर्व मदान, विपिन मदान, कार्तिक मदान, मुकुल मित्तल, शुभम गर्ग, कशिश रहेजा, पारस बाबा, सोनल कुमार मदान आदि शामिल हैं।
भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल का ताज़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ठुकराल भाजपा को राजनीतिक माँ बताकर माँ जैसे पवित्र रिश्ते का अपमान कर रहे हैं। जरा सोचिए क्या कोई अपनी मां से बगावत करता है। क्या कोई अपनी मां से इतनी नफरत कर सकता है कि उसे जनता के बीच बदनाम करे ?
वक्तओ ने कहा कि यह वही भाजपा है जिसने ठुकराल को राजनीति में चलना सिखाया था। जिसने जमीन से आसमान तक पंहुचाया। अपनी राजनीतिक माँ से गद्दारी करने वाले ठुकराल को रुद्रपुर की जनता इस बार ऐसा सबक सिखाने के लिए तैयार हो गई है कि भविष्य में कोई अपनी मां से बगावत करने से पहले सौ बार सोचेगा, क्यों कि जो अपनी मां का नहीं वह किसी का सगा नहीं हो सकता। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ कर ठुकरा कर ने शायद जीवन की सबसे बडी भूल की है।





















