– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – शांतिपुरी क्षेत्र में राजनीति के स्तंभ माने जाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर, प्रेम नगर, आनंदपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शुक्रवार को शांतिपुरी क्षेत्र के कद्दावर नेता एवं राजनीति के स्तंभ कहे जाने वाले व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को साथ लेकर शांतिपुरी नंबर दो,भरतपुर प्रेम कालोनी आनंदपुर तथा मुख्य बाजारों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नारायण सिंह बिष्ट मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्होंने बीते लगभग 19 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पर्वतीय समाज के युवाओं को रोजगार दिलाने किसानों की लड़ाई के लिए सड़क बिजली पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के विकास मैं अपना सहयोग प्रदान करें। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वह पर्वतीय समाज के बहुल क्षेत्र शांतिपुरी मैं विकास की गंगा बहा देंगे जिस प्रकार उन्होंने पूर्व में क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं की इसी प्रकार एक बार आप सभी आशीर्वाद प्रदान कर क्षेत्र के विकास के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए उनके पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। तिलक राज बेहड़ ने कहां की उनकी पहली प्राथमिकता महिला समूहों को पुनर्जीवित करने का काम करते हुए महिलाओं को घर पर ही रोजगार के अवसर मुहैया कराना है। पर्वतीय राज में विकास एवं खुशहाली अगर लाने का काम कर सकती है तो वह कांग्रेस है। भाजपा की जनविरोधी एवं गलत नीतियों के कारण आज प्रत्येक नागरिक बदहाल एवं परेशान है।
तिलक राज बेहड़ ने कहा कि बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, हेमंत पाठक, बिशन सिंह कोरंगा, सुनील मिश्रा, नारायण कोरंगा ,जीवन सिंह, कवि दत्त पांडे ,लक्ष्मण सिंह ,सुंदर सिंह ,भोपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि थे।





















