
– इंडिया नज़र ब्यूरोखटीमा – उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सांसद अजय टम्टा नहीं पहुंच पाए। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं हो सका जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ-साथ सभी नेताओं ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जीतेंगे और फिर से राज्य में एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।





















