
– अज़हर मलिकबाजपुर – उत्तराखंड की बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के खिलाफ अब उनके ही एक प्रबल समर्थक रहे कुलविंदर सिंह किंदा ने विरोध शुरू कर दिया है। इससे जहाँ कांग्रेस के दो गुटों के आपस में भिड़ने की सम्भावनाये बढ़ रही है वही यशपाल आर्या के लिये विरोधी भाजपा के साथ ही अब अब्नो का विरोध भी झेलना पढ़ सकता है।
दरसल मुद्दा स्थानीय प्रत्याशी को विधायक बनाने को लेकर लेकर है। इसको लेकर राजनीती शुरू हो गई है, बाजपुर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह ‘किंदा’ की अध्यक्षता में एक विशाल रैली आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने पर उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का ऐलान किया दिया है।

बता दें कि बाजपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किदा और क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार स्थानीय विधायक बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी के चलते बाजपुर की अनाज मंडी में कुलविंदर सिंह किंदा की अध्यक्षता में सैकड़ों लोग एकत्र हुए जहां लोगों ने स्थानीय व्यक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक बनाने की बात कही। जिसके उपरांत भारी संख्या में लोग नगर में पैदल मार्च निकालते हुए राम भवन धर्मशाला पहुंचे। जहां कुलविंदर सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और आने वाले चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को विधायक बनाने की मांग की।
इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौके पर दिखाई दिया। इस दौरान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य लगातार पार्टी बदल कर जनता के विश्वास को तोड़ने का काम कर रहे हैं जिसे जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने पर उनका बहिष्कार किया जाएगा और क्षेत्र की जनता विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को अपना विधायक सुनेगी जिसको लेकर आज विशाल रैली का आयोजन किया गया है।





















