
– नाहिद खान
किच्छा – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले सौरभ गोयल की मुख्य किरदार वाली फिल्म ‘छोरी’ कल 26 नवम्बर को रिलीज़ हो गई है। जिसमे उनके काम को काफी सराहा गया है। इससे पहले सौरभ गोयल टाटा मोटर्स के कॉमर्शिया एड में सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ नज़र आये थे।

छोरी फिल्म में सौरभ गोयल ने अभिनेत्री नुश्रत भरुच्चा ‘प्यार का पंचनामा’ फेम के साथ काम किया है,फिल्म में मीता वशिष्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह परिवारिक रिश्तो के कुछ अलग पहलुओं पर बनी फिल्म है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
सौरभ गोयल के भीतर प्रतिभा हिलोरे मार रही है,उम्मीद की रही है कि आने वाले समय में वो बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। साथ ही अपने नगर और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

इससे पहले उनकी परिवारिक रिश्तो पर बनी फिल्म जामुन ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि सौरभ गोयल छोरी फिल्म में अपना दमदार किरदार निभाया है।
सौरभ के चाचा किशन गोयल ने इंडिया नज़र से बातचीत में कहा कि उनका भतीजा काफी मेहनती है पिछले दस सालो से ज़्यादा समय से वो मुम्बईया नगरी में काम कर रहा है। पूरे परिवार का उसे आशीर्वाद प्राप्त है और आगे बढ़ेगा।





















