– नाहिद खान
देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून के फारेस्ट रिसर्च सेंटर यानी एफआईआर में 11 आईएफएस
अफसरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एलर्ट कर कोरोना से रोकथाम और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है।
हालांकि राज्य भर में अधिकाँश क्षेत्रों में कोरोना वेक्सीनेशन हो चुका है,किन्तु डब्ल्यू एच ओ की नये वैरियंट की चेतावनी देने के बाद भारत में भी राज्यों को एलर्ट रहने को कहा गया है।
आप को बता दे कोरोना के मामले बढ़ने से यूरोपीय देशो में हाहाकार मचा हुआ है। कई देशो में सख्त पाबंदिया लगा दी गकी है और कई देश फिर से लॉक डाउन से गुज़र रहे है। इस बार नई आफत कोरोना के नये वैरियंट से आई है। जो टीकाकरण करा चुके लोगो को संक्रमित कर रहा है। स्वास्थ्य महकमा इस पर नज़र बनाये हुए है। भारत में भी खतरे को देखते हुए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये गये है।
‘इंडिया नज़र’ जनहित में सभी से अपील करता है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सतर्क रहे सुरक्षित रहे और लोगो के बीच जागरूकता करे जिससे सब मिलकर इस खतरे से मुकाबला कर सके।





















