
– नाहिद खान
रुद्रपुर – सब टीवी के शो चिड़ियाघर व लापतागंज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आज किच्छा पहुंचे और वह लगातार उत्तराखंड के कई शहरों में जाकर उन शहरों का लोकेशन देख रहे हैं वह वहां के उभरते हुए कलाकारों से भी मिल रहे हैं, क्योंकि बहुत जल्द एक वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं जिसमें वह उत्तराखंड के तमाम कलाकारों को मौका देना चाहते हैं वह पूरा वेब सीरीज उत्तराखंड में ही शूट करना चाहते हैं।
आपको बता दें गौरव शर्मा फिल्म वह टीवी सीरियल के जाना माना नाम है और बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर उन्होंने तमाम टीवी सीरियल्स फिल्मों में भी काम किया है. संघर्ष के दिनों को याद करते हुए गौरव शर्मा बताते हैं कि मेरे लिए इतना सब कुछ आसान नहीं था और इन्हीं सभी परिस्थितियों को देखते हुए मैं बाकी कलाकारों के लिए अपने अनुभवों से चीजों को आसान करना चाहता हूं कि जो भी कलाकार सिनेमा व टीवी का हिस्सा बनना चाहते हैं उनको अपने तरफ से अपने अनुभवों से मदद पहुंचा सकूं

कैसे बने सब टीवी के शो चिड़ियाघर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
रुद्रपुर के यूट्यूब चैंनल ‘फ़िल्मी चाणक्य’ के दीपक गौतम से ख़ास मुलाकात की। दीपक गौतम के सवाल थे फिल्म और टीवी में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का काम क्या होता है ? कैसे एक दिल्ली का लड़का जो कभी असिस्टेंट डायरेक्टर था जिसके मामा एक जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं उसके बावजूद उनको स्ट्रगल करना पड़ा ? असिस्टेंट डायरेक्टर की जॉब छोड़ कर वह एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बने और आज बड़े से बड़े धमाल कर रहे हैं।
आपको बता दे कि सब टीवी पर आपको हसाने और गुदगुदाने वाले टीवी शो ‘चिड़ियाघर’ ‘लापतागंज’ में बतौर एक्जीक्यूटिव रहे है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी बतौर एक्जीक्यूटिव काम किया है। जिसकी काफी सराहना मिली है। अब वो बहुत जल्द आ रहे अपने टीवी शो के लिये नए चेहरों की तलाश में निकले है।
अपने फ़िल्मी सफर की बहुत से अनकही बाते गौरव शर्मा ने साथी फ़िल्मी कलाकार प्रेम शर्मा के साथ दीपक गौतम से बातचीत की है। जो उनके यूट्यूब चेंनल पर अपलोड कर दी गई है। आप भी देखिये ‘दास्तान ए स्ट्रगल विद’ ‘फिल्मी चाणक्य’ दीपक गौतम के साथ और जानिये कैसे टीवी और फिल्मो में काम करने के लिये काफी स्ट्रगल से गुज़रना पड़ता है।





















