किच्छा – ‘भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दो चक्की के पाट है,इन पार्टियों के बीच जनता बुरी तरह फंस कर पिस रही है। आम आदमी पार्टी इन दोनों पाटो को झाड़ू से ख़त्म करने का काम कर रही है ‘
यह बात यहां पुराने बस अड्डे पर एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रसिद्ध कॉमेडियन और पंजाब आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने व्यक्त किये।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पार्टी ने देश में लोकतंत्र खत्म कर दिया है और नफरत की राजनीती कर रही है। जिससे सावधान रहने की ज़रुरत है। भगवंत मान को सुनने काफी संख्या में किसान और अन्य लोग आये थे। वो यहां तीन दिवसीय संकल्प यात्रा के दौरान पहुंचे थे।
बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की,पत्रकारों के फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत के आज़ादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है,स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को भूलना बहुत दुखद है। उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति का विरोध किया जाना चाहिए।
गुरुद्वारा सिंह सभा ने किया सरोपा भेट
भगवंत मान का किच्छा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष देवेंदर सिंह विर्क और अन्य पदाधिकारियों ने सरोपा पहना कर उनका स्वागत किया।





















