
– बाजपुर में राजनीतिक घमासान– भाजपा नेता ने साधा हरीश रावत पर निशाना
बाजपुर – उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक नृतक बता दिया। इसके अलावा भी उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर चुन चुन कर हमले किये।
जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे है,वैसे वैसे राजनीतिक नेताओ के हमले और आरोपों की बौछारे बढ़ती जा रही है। ऐसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में बाजपुर सीट से प्रबल दावेदार राजेश कुमार ने चर्चा में आने के लिये राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तमाम आरोप लगाये है।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने कहा कि मैं राजनीतिक नृतक हूँ और राजनीति में नाचने के लिये ही आया हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस की कलह का केंद्र बताया है और कहा कि उन्होंने धार्मिक भावनाओ को भी आहात किया है। उन्हें दिल्ली और पंजाब बेहतर जानता है।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत द्वारा की जाने वाली बयानबाजी से कांग्रेस में लगातार गुटबाजी सामने आई है और कांग्रेस को करारी हार का भी सामना करना पड़ा है। राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का दलित चेहरा लाने की बात कही थी। जिससे मुख्यमंत्री बनने की लालच में भाजपा के एक नेता ने दल बदल करने का भी काम किया है। लेकिन हरीश रावत द्वारा पुनः सीएम बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हरीश रावत राजनीतिक बयान देकर सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के लोग किसी नेता के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और आने वाले समय में दलबदल करने वाले नेताओं को सबक सिखा कर रहेंगे।





















