
– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – नैनीताल जनपद में आज चलेगा कोविड टीकाकरण महाअभियान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू के अन्तर्गत आज लगेगी पाँच हजार वेक्सीन।
प्रदेश मे कोरोना वेक्सीन को लेकर चली आ रही किल्लत अब खत्म होते दिख रही है जिसको लेकर आज लगने वाली वेक्सीन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाअभियान के रूप मे आज एक दिन मे नैनीताल जनपद मे 20 हजार वेक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रो मे एक दिन मे 5400 वेक्सीन लगाई जायेगी जिसमे लालकुआँ स्थित दोनो वेक्सीन सेंटरो मे 1500 वेक्सीन लगाये जाने का टारगेट दिया गया है।
जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है वही सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि लालकुआँ स्थित पूर्व स्वास्थ्य केन्द्र मे बनाये गये वेक्सीन सेन्टर मे पर्याप्त जगह न होने के चलते आज स्थिति विकराल होने की संभावनाओ से इंकार नही किया जा सकता। अभी तक लालकुआँ वेक्सीन सेन्टर मे 200 लोगो के वेक्सीन लगाने मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो के पसीने छूट जा रहे थे।
वही आज छोटी सी जगह मे वेक्सीन का लक्ष्य कैसे पूरा किया जायेगा ये सवाल खड़ा होता है साथ ही स्वास्थ्य विभाग सोशल डिस्टेंस का कैसे पालन करायेगा ये सवाल भी खड़े हो रहे है बहरहाल आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेक्सीन महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी आयु वर्ग के लोगो को टीकाकरण किया जायेगा ।





















