
- पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार
- पत्नी की अश्लील क्लीपिंग बनाकर करता था ब्लैकमेल
- ब्लैकमेल कर पत्नी को देहव्यापार मे धकेला
- कलयुगी मामा भी पूरे खेल में था शामिल
– अज़हर मलिककाशीपुर – भले ही पति पत्नी के रिश्तो को सात जन्मों तक साथ निभाने का वाला कहा जाता हो ,लेकिन इस रिश्तो को शर्मसार करने वाले कलयुगी पतियों की कमी नहीं है। एक ऐसा ही एक मामला काशीपुर में सामने आया है,जहां पति ने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की। अब इस कलयुगी पति और उसके मामा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच शुरु कर दी है।
अपने ही कलयुगी पति से सताई हुई पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने मामा के साथ मिलकर उसके साथ नैतिकता की हदें पार कर दी थी, जिसका कई बार पीडित महिला द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन पति द्वारा लगातार ही महिला की अश्लील क्लिपिंग की धमकी देकर पति अनैतिक कार्य कराता रहा, लम्बे समय तक पति की प्रताडना सहने के बाद आखिर पीडिता ने पुलिस की शरण ली।
अब इस पीड़िता ने पति सहित तीन अन्य के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र के कुण्डेश्वरी में शिकायत दर्ज करायी है, लम्बे समय से पीडित महिला पुलिस न्याय की गुहार लगा रही थी, वहीं महिला की शिकायत पर आखिर पुलिस ने पति सक्षम चौधरी और उसके मामा विपुल चौधरी के साथ ही ससुर सतेन्द्र चौधरी और मामी प्रियंका चौधरी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सीओ सिटी अक्षय प्रहलाद कोंडे का कहना है कि पीडित महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 323, 376,377 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अब पूरे मामले की जांच के बाद ही जल्द गिरफ्तारी भी करेगी।
बहरहाल जो भी हो दो सालों से पति की प्रताड़ना के बाद पीडित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच के बाद ही सही तथ्य निकल कर सामने आयेंगे। अगर महिला के गंभीर आरोप सच हुए तो यह रिश्तो को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना होगी। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।





















