
– उवैस सिद्दीकी
हल्द्वानी – ईद-उल-अज़हा पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदगाहो में इमामों की उपस्थिति में लगभग 5-10 व्यक्तियो द्वारा नमाज अदा करके मनाया गया। तथा समुदाय के बाकी लोगों द्वारा नमाज अपने-अपने घरो से ही अदा की गई।
नमाज अदा करने के पश्चात समुदाय के लोगो ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद गले मिलकर देने की परंपरा इस बार कोविड19 संक्रमण के दृष्टिगत नहीं निभाई तथा ईद की मुबारकबाद एक-दूसरे को दूर से ही दी गई। समुदाय के सभी लोगों द्वारा शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते हुए ईद-उल-अज़हा को सौहार्दपूर्ण एवं शालीनता पूर्वक मनाया गया।
आपको बता दे की नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन ने पहले से ही जनपद के सभी मस्जिदों के इमामों के साथ अमन कमेटी की बैठक भी की थी चप्पे चप्पे पे सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहे नैनीताल एसएसपी प्रीती प्रदशनी ने बताया की
ईद-उल-अज़हा की हमे द्वारा पहले ही सारी तैयारियां कर ली गई थी सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया था और साथ ही कहा गया था उन्होंने ईद की शुभकामनाएं भी दी।





















