– अज़हर मलिकबाजपुर – अपनी मधुर आवाज़ पर युवा दिलो की धड़कन बने पंजाब के मशहूर सिंगर जस बाजवा भी अब किसानो की आवाज़ उठाने उत्तराखंड की तराई में किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे है। वो यहां लोगो के बीच कृषि क़ानून के विसंगतियों से लोगो को रूबरू करेंगे। उनका पड़ाव जिले के बाजपुर में हुआ उन्होंने कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत करने और युवाओं की आंदोलन में भागीदारी को बढ़ाने के लिए आह्वान किया तथा युवाओं से किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। इस दौरान किसानों ने जस बाजवा का सरोपा भेंट कर स्वागत किया।
बता दें कि कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा है। किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत करने के लिए अब पंजाबी सिंगर भी युवाओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी के चलते पंजाबी सिंगर जस बाजवा बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं को और मजबूती के साथ योगदान देते हुए किसान आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी छवि को बदनाम होने से बचाने के लिए कृषि कानून को वापस नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सरकार के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए अपने घरों से दूर बॉर्डर पर बैठे हैं और किसान अपना हक वापस लेकर ही वापस लौटेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन को विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा समर्थन मिल रहा है जिससे किसानों की परिभाषा आज एक नए शिखर पर पहुंच चुकी है।





















