– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – हल्दूचौड़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है जिससे आमजन परेशान हो गया है ।
यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्दूचौड़ स्थित पंचायत घर में एकत्रित हुए जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया ।
इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर पहुँच गई है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है ।
वही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम शतक पार कर चुके है जबकि बिजली, पानी और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है जिसका आगामी विधानसभा चुनाव मे जनता मुँहतोड़ जवाब देगी ।
वही पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए है उन्होंने जनविरोधी नीतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी ।
इस मौकै पर मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस महिला जिला प्रभारी रिंता सिंह, बिना जोशी, भास्करानंद भट्ट, किसान काँग्रेस प्रदेश महासचिव हेमवती नदन दुर्गापाल, कैलाश दुम्का सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





















