– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – लालकुआँ नगर पंचायत चेयरमैन लालचन्द्र सिंह ने सेंचुरी पेपर मिल के सहयोग से नगर पंचायत वार्ड नम्बर एक मे स्थित नगर का सौंदर्यकरण करते हुए लाखों की लागत से बनने वाले भव्य ग्रीन पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यकरण का शिलान्यास किया जिसमे चारों और हरी घास से निर्मित सुन्दरता से पार्क को निखारा जायेगा जिससे पार्क मे आने वाले लोगो को लाभ मिलेगा जिसमे लोगो के टहलने के लिये एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
वही नगर पंचायत ने बेजुबान आवारा जानवरों के लिये सराहनीय पहल करते हुए बिमार दुर्घटना मे घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने ले जाने के लिये तथा मृत पशुओं को उठाने हेतु 15 वें वित्त मद से 12 लाख की लागत से पशु वाहन का उद्घाटन किया ।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द्र पन्त, सभासद संजय अरोरा, सभासद हेमन्त पान्डेय, सभासद दीपक बत्रा, सभासद रंजू देवी, सभासद धन सिंह बिष्ट, सभासद राजलक्ष्मी पंडित, सभासद योगेश उपाध्याय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जीवन कब्डवाल, रवि शंकर तिवारी, फिरोज खाँन, महारत्न सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद रहे ।





















