
– अज़हर मलिक
बाजपुर – उत्तराखंड में कोरोना ने उत्तराखंड परिवहन विभाग को घाटे में पहुंचा दिया है,जिसकी वजह से बसों के पहिये जाम रहे,वही पिछले 6 माह से उत्तराखंड परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। यह बात खुद कबूल की है परिवहन विभाग का जिम्मा उठा रहे राज्य के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने।
उन्होंने कहा कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड परिवहन विभाग को बड़ा नुक्सान पहुंचा है, क्यों कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जहां लोगों की आवाजाही पर सरकार ने कई तरह की रोक लगाई है, जिससे परिवहन विभाग लगातार घाटे में जा रहा है। जिसका नतीजा है कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बीते 6 माह से वेतन उपलब्ध नहीं हो सका है।
जिसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि परिवहन विभाग को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना असंभव सा हो गया है। उन्होंने बताया कि किसी तरह विभाग ने कर्मचारियों को 1 माह का वेतन दिया गया है, जबकि कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार से वार्ता की जा रही है और अन्य स्रोतों से बजट की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे कर्मचारियों को समय से वेतन दिया जा सके।





















