
– मुन्ना अंसारी
हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हल्द्वानी पहुंच कर दिवगंत नेता डा० इंदिरा हृदयेश को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके निदान से प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है,जिसकी भरपाई मुश्किल है। राज्य सरकार उनके विकासिये और अधूरे कामो को आगे बड़ा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देगी।
मुख्यमंत्री भावुक हो गये और बोले कि उनका जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है,उनसे मुझे मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहता था। वो दलगत राजनीति से ऊपर काम करती थी,मुझे छोटा भाई मानती थी। चार दिन पूर्व भी उनसे बातचीत हुई थी। मेरा उनका साथ उत्तर प्रदेश के विधान परिषद से साथ था। उनका स्नेह हमेशा मिलता रहता था।
दिवगंत नेता इंदिरा हृदयेश का उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनकी विकासिये योजनाये धरातल पर उतरी है और गरीब तबके के लिये वो हमेशा आगे रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
दिवगंत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद थे। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिये पक्ष से लेकर विभिन्न पार्टियों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता फूस रहे है। आवास के बाद कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर 12 बजे रानीबाग स्थित चित्र शीला घाट में होगा उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
उनके निधन की जिसे भी खबर मिल रही है वो हल्द्वानी दौड़ा चला आ रहा है,हल्द्वानी नगर में उनको श्रद्धांजलि देने आने वालो के कारण ट्रैफिक की पुलिस ने सुबह से व्यवस्था की है,जिससे जाम न लगे।





















