
रुद्रपुर – लापरवाही से गैस लीकेज हो गई, अगर ज़रा सी भी चिंगारी लग जाती तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था। यह तो गनीमत रही कि समय पर पता लगने पर गैस को बंद करके लीकेज को सही किया गया।
दरअसल नैनीताल रोड पर एसएसपी कार्यालय के पास विधुत विभाग द्वारा सड़को के किनारे पोल लगाने का कार्य चल रहा था। जिस स्थल पर पोल लगाये जा रहे थे,ठीक उसके नीचे अंडरग्राउंड घरेलु उपयोग में आने वाली पाईपलाईन बिछी हुई थी। जब ड्रिल से पोल लगाने के लिये गद्दा खोदा गया तो गैस की पाईपलाईन लीक हो गई। जिससे विधुत विभाग के कर्मचारियों के हाथ पाँव फूल गये।
इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई,जिसपर उन्होंने पहले गैस को बंद किया और फिर लीकेज को सही कर गैस को सुचारु किया। अगर ज़रा सी भी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यहां सवाल यह उठता है कि इतनी संवेदनशील जगह पर खतरे का बोर्ड तथा पिलर लगाना अनिवार्य होता है,जिससे लोगो को यह पता लग सके यहां से घरेलू पाइपलाइन गैस की पाईप लाईन बिछी है,किन्तु घटना स्थल पर ऐसे कोई चिन्ह गैस को संचालित करने वाली कंपनी द्वारा नहीं लगाये गये है।
प्रशासन को चाहिये कि वो गैस सप्लाई करने वाली कंपनी को निर्देशित करे कि आबादी क्षेत्र में जहां से यह गैस लाइन गुजर रही है, वहां बोर्ड या पिलर लगाकर चिन्हित करे जिससे कोई हादसा नहीं हो सके।





















