
– अज़हर मलिककाशीपुर – अवैध खनन का गढ़ कहे जाने वाले ऊधमसिंह नगर में खनन माफियाओं पर पुलिस की नकेल से खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है,अवैध खनन पर काशीपुर पुलिस ने कई बडी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाया है, साथ ही लाखों के राजस्व में भी इजाफा किया है, जिन सड़कों पर दिन-रात अवैध खनन की गाड़ियां दौड़ती हुई दिखाई देती थी। वह सड़के अब विरान होती हुई दिखाई दे रही है।

थाना आईटीआई में अब तक कई बड़ी कार्यवाही अवैध खनन के खिलाफ की गयी है। अगर बात जनवरी से अब तक की जाए तो आईटीआई थाना अध्यक्ष विद्याधर जोशी के नेतृत्व में अब तक 123 वाहन सीज किए गए हैं। जिसमें जेसीबी, डंपर सहित कई वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान की भी प्रक्रिया थाना क्षेत्र में की गयी, कार्यवाही के बाद बड़े पैमाने पर अवैध खनन पर अंकुश लगाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। वहीं पड़ोसी प्रदेश से अवैध खनन कर आने वाले वाहनों पर भी उत्तराखंड पुलिस अपना कानूनी हंटर चलाने से पीछे नहीं हट रही है और लगातार कार्यवाही अमल में लायी गयी।





















