
– युवती की आड़ में ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा
– संदीप पांडेय
विशेष संवाददाता
रुद्रपुर – अगर कोई युवती सोशल मीडिया के माध्यम से आपसे दोस्ती करने का अनुरोध करे तो सावधान हो जाईये। आजकल ऐसा गिरोह भोले भाले युवको को फसा कर ब्लैकमेल कर मोटी रकमे वसूल रहा है।
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रेप के बाद युवक को ब्लैक मेल करने के वाले ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश करके गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो युवतियों सहित एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। इससे पूर्व भी गैंग द्वारा तीन युवकों को ब्लैक मेल कर हजारो रुपये ऐठ चुके थे।
हनी ट्रेप गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा बे बताया कि यह गेंग युवकों को जाल में फंसा कर उनसे पैसे ऐठा करता था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जबकि दो युवतियों समेत तीन लोग फरार चल रहे है। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मफ यामीन निवासी गोला रोड लालकुंआ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उसके मोबाइल नम्बर पर एक अज्ञात युवती द्वारा कॉल कर उससे दोस्ती की,12 जून को युवती द्वारा बताया गया कि वह घर पर अकेली है, उसके माता पिता घूमने नैनीताल गए है। जिसके बाद वादी युवती से मिलने रूद्रपुर पहुचा। जिसके बाद युवती उसे भुरारानी रोड स्थित एक मकान में ले गयी। पूजा ने कमरे के अन्दर से चिटकनी लगाने का बहाना बनाया, लेकिन चिटकनी का लाँक नही किया। कुछ देर बाद चार व्यक्ति एकदम दरवाजा खोल कर कमरे में दाखिल हो गये और विडियो बनाने लगे उसमे से एक अपने को पूजा का चाचा व एक मकान मालिक कुलविन्दर सिंह बता रहा था। उनके द्वारा युवक से 10 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने, व पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगे।
उसी दौरान कमरे मे उत्तराखण्ड पुलिस की वर्दी व बैच पहने एक व्यक्ति कमरे मे पहुँचा । जिसे दीवान सिह नाम से बुलाया जा रहा था। इन लोगो के द्वारा वादी के साथ मारपीट गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। इसी दौरान यामीन ने अपने दोस्त जाहिद को फोन लगाकर घटना क्रम बताते हुए रुपये की व्यवस्था करने को कहा।
इस घटना क्रम के दौरान यामीन ने अभियुक्तगण को बताया कि मेरे पास लालकुआ रेडीमेट कपडे की दुकान मे सिर्फ 27 हजार रुपये है। 27 हजार रुपये ले लिये तथा मोहम्मद यामीन अशोका लेलैंड के पास सडक पर उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज जाच के दौरान तीन कुलविंदर निवासी शान्तिविहार कालौनी रुद्रपुर, मोनू निवासी सिरौली बरेली उत्तरप्रदेश, दीवान सिह निवासी कालाढूंगी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 14 हजार रुपये, पुलिस की ड्रेस ओर घटना में प्रयुक्त कार व मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जबकि घटना में शामिल बलवीर निवासी नानकमत्ता, दीपा निवासी नानकमत्ता पूजा की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि हनी ट्रैप कर युवकों को जाल में फसाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। इससे पूर्व भी गैंग शक्तिफार्म, काशीपुर ओर बहेड़ी के युवकों को जाल में फंसा कर पैसा ऐठा चुके है। तीनो आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।





















