
किच्छा – ग्राम शिमला पिस्तौर में राज्य वित्त से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क का ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने शिलान्यास किया। विपिन ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को रुकने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी से लडऩे के साथ-साथ विकास कार्यो पर भी ध्यान दे रही है।
ग्राम शिमला पिस्तौर में सीसी सड़क का शिलान्यास करने के दौरान ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार जन हित में तमाम योजनाओं को लागू कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान भी सरकार ने विकास की गति को धीमा पडऩे नहीं दिया। जिस कारण आम जनता का विश्वास भाजपा की तरह लगातार बढ़ रहा है।
वहीं, सांसद प्रतिनिधि विपिन ने कहा कि शिमल पिस्तौर में ग्रामीणों की मांग पर 100 मीटर सीसी सड़क का निर्माण राज्य वित्त से कराया जा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा। शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को माला पहनाकर उनका आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, राकेश यादव, तापस विश्वास, आसित विश्वास, जय शर्मा, अजय मिश्रा, धनवीर सिंह, पूजा यादव, अनिल यादव, जमुना देवी, शकुंतला यादव, संजीव विश्वास आदि मौजूद थे।





















