– शोएब खान
रुद्रपुर – रुद्रपुर में बाजार ना खोले जाने से गुस्साए व्यापारियों ने आज विधायक राजकुमार ठुकराल का घेराव किया।
वहीं गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि बार-बार बढ़ते लॉकडाउन ने उनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। गुस्साए व्यापारियों ने विधायक से यहाँ तक कह डाला कि आपकी सरकार है, इसके बावजूद भी अगर शहर का व्यापारी परेशान है और आप बाजार नहीं खुलवा पा रहे हैं तो विधायक जी आप इस्तीफा दे दो।
आपको बता दें प्रदेश सहित रुद्रपुर में कोरोना के मरीजों में कमी के बावजूद भी सरकार द्वारा बार बार कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने से व्यापारी आक्रोशित हैं।





















