
– इंडिया नज़र ब्यूरो
मुंबई – बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिये मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की हालत काफी गंभीर है,उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिससे उनके प्रशंसकों में मायूसी है और उनके जल्द ठीक होने की दुआये और प्रार्थनाये कर रहे है।
ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान है। वो पिछले पचास दशक से भी ज़्यादा समय से फिल्मो में सक्रिय थे। उन्होंने 1940 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी अभिनीत फिल्मे आज इतिहास में दर्ज हो गई है। उनकी एक्टिंग का किसी से कोई मुकाबला नहीं है वो देश के बेमिसाल एक्टर है। अब उनकी तबियत का सुन कर उनके फैन काफी दुखी है,उम्मीद है कि वो जल्द सही हो जायेंगे।





















