
– शोऐब खान
रुद्रपुर – उत्तराखंड में मुस्लिम समाज में वैक्सीनेशन के लिये अब मुस्लिम उलेमा न केवल लोगो के बीच जाकर वैक्सीनेशन के लिये जागरूक कर रहे है बल्कि अब मुस्लिम इलाको में वैक्सीनेशन कैंप भी लगवा रहे है।
ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रज़ा टेक्नीकल एन्ड एजुकेशन सोसायटी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदरसा जामियातुल हसनात में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया,जिसमे मुस्लिम समाज से जुड़े लोगो ने वैक्सीनेशन करवाया।
सबसे पहले उत्तराखंड हज कमिटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना ज़ाहिद रजा रिज़वी ने वैक्सीनेशन करवा कर लोगो के बीच गलतफहमियो को दूर किया। मौलाना ज़ाहिद रज़ा रिज़वी ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने से आप मेहफ़ूज़ रहेंगे,सभी मरकज़ के मौलानाओ ने इसे सही बताया है। जो लोग अफवाहे फैला रह है वो बिलकुल गलत है। उन्होंने इसे सुरक्षा के लिये ज़रूरी बताया और कहा कि वो अलग अलग इलाको में जाकर वैक्सीनेशन के जागरूकता करेंगे जिससे मुस्लिम समाज की गलतफहमिया दूर हो सके।





















