– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बिंदुखत्ता क्षेत्र में सीसी मार्गो व अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने किया, जिसमें राधा बंगर हल्दूचौड में सीसी मार्ग का शिलान्यास, इंद्रानगर 2 बिंदुखत्ता में सीसी मार्ग का लोकार्पण, संजय नगर बिंदुखत्ता में सीसी मार्ग का लोकार्पण किया।
वही पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला के आवास पर ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जिले में शामिल हुई दुग्ध उत्पादक की 5 समितियों को मास्क, सैनिटाइजर, हैंड सैनिटाइजर मशीन वितरित किए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा नहीं रहेगा उन्होंने कहा सभी क्षेत्रों का क्रमबद्ध रूप से विकास किया जा रहा है उन्होंने कहा विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नही आने दी जाएगी ।
इस अवसर पर भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मंडल महामंत्री मनोज सिंह बसनायत, यूसीडीएफ प्रतिनिधी प्रकाश आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सोनू सुयाल, वरिष्ठ समाजसेवी तारा जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कमल मिश्रा, दीवान भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, मंडल मंत्री कुंदन आर्या सहित अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





















