बाजपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनएचएम कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के दौरान स्वास्थ्य विभाग से वैकल्पिक व्यवस्थाएं किए जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है।
बता दें कि बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन से जुड़े कर्मचारी एकत्र हुए। जहां कर्मचारियों द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बीती 27 मई से काले पीते बांधकर कार्य किया जा रहा है।
वही मांगे पूरी ना होने पर कर्मचारियों ने एक और दो जून को कार्य बहिष्कार करते हुए होम आइसोलेशन में रहने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के होम आइसोलेशन में जाने के दौरान क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना ना करना पड़े जिसके चलते कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं किए जाने की मांग को लेकर सीएमएस डॉ पंकज माथुर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान डॉ अशोक सिंह तोमर ने बताया कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से कोविड केयर, वैक्सीनेशन, होम आइसुलेशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार से एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की है।





















