
– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सेनेटाइजेशन टीम को क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गफ्फार खान, मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न वार्डों में रवाना किया।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा दिवस कार्यक्रम के तहत 1 लाख गाँवों व बस्तियों में, भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चहुँमुखी विकास हुआ है और कोरोना के हालात भी अब काफ़ी नियंत्रित हो चुके हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से अधिक टेस्टिंग हो रही है एवं टीकाकरण भी तीव्र गति से जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस ने भी एक-दूसरे का सहयोग कर जिस मनोयोग से काम किया है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। कोविड के खिलाफ सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा ऊधमसिंहनगर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन के कार्य का जो बीड़ा उठाया गया है वह सराहनीय है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गफ्फार खान ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। किच्छा नगर क्षेत्र में 12 टीम में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सेनेटाजेशन कार्य का विधायक राजेश शुक्ला जी द्वारा शुभारंभ किया गया है।
मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा में लगी हुई है राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सुजात यार खान, जिला मंत्री हाजी इदरीश कुरेशी, हारून मलिक, तकरीर अहमद, शानू मलिक, बाबूदीन कुरेशी, कैसर खान, जलीस अहमद, पप्पू खान, हाजी सफी अहमद, तसव्वर समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।





















