
काशीपुर – स्मैक के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाकर छापेमारी करना शुरू कर दी है, जिसके चलते लगातार पुलिस को कामयाबी भी हासिल हो रही है। नशे के खिलाफ काशीपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के चलते पुलिस को एक बार फिर बडी कामयाबी हासिल हुई है, पुलिस ने स्मैक के सौदागरों के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

आपको बता दें कि बरेली से जुड़े इस नेटवर्क के दो सरगनाओं को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया था, जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी थी, उन्ही की निशानदेही पर पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सौदागरों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया है, सीओ सिटी अक्षय प्रहलाद ने बताया कि नशे के सौदागरों के नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।





















