– अज़हर मलिक
बाजपुर – बाजपुर के गांव विजय रम्पुरा में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने 2 करोड़ 46 लाख की लागत से करीब 5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने निर्माणाधीन संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से खस्ताहाल में पड़े मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसके निर्माण का कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था, जिसके चलते कुछ माह पूर्व प्रथम चरण में सड़क का निर्माण शुरू कराया जा चुका है वही दसरे चरण में सड़क का शिलान्यास करने के लिए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे बाजपुर के ग्राम विजय रम्पुरा पहुंचे। जहाँ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने 2 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 5 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि क्षेत्र की करीब 10 किलोमीटर सड़क खस्ताहाल में पड़ी हुई थी जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।





















