
देहरादून – विगत दिनो स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखण्ड को सूचना प्राप्त हुई कि अन्तराष्ट्रीय वन तस्कर, शिकारियों का गिरोह उत्तराखण्ड राज्य के जिम कार्बोट नैशनल पार्क व राजाजी पार्क में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार के लिये सक्रिय हो गये है।
वन्य जीव तस्करो की तलाश में निरीक्षक सन्दीप नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था । इस पर टीम ने विगत 12 वर्षो से रेन्ज केस स. 31/2009-10 दिनांक 17 नवम्बर 2009 वन प्रभाग तराई पूर्वी, हल्द्वानी एवं मु.अ.स. 1223/2012 धारा 51 वन्य जीव जन्तु अधिनियम में वांछित,फरार बीरबल उर्फ गोपी उर्फ तोता राम नि. गन्दा नाला पानीपत हरियाणा की गिरफ्तारी हेतु पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व नेपाल के जंगलो में जानकारी एकत्र की गई।
STF एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को आज जानकारी मिली कि फरार अभियुक्त खटीमा के जंगलो में छिपा हुआ है,जिस पर STF एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने खटीमा वन प्रभाग क्षेत्र नखाताल ब्लाक कंपर्ट संख्या 1 से उक्त बीरबल उर्फ तोताराम को गिरफ्तार कर लिया।
उसने STF एवं वन विभाग की संयुक्त टीम की टीम को पूछताछ में बताया गया कि विगत कुछ वर्षो से वह पंजाब, हरियाणा एवं नेपाल के जंगलो में छिपा हुआ था। कोविड-19 महामारी के दौरान वह अपने गैंग को फिर से सक्रिय कर जंगलो में वन्य जीव जन्तुओं का शिकार कर अन्तराष्ट्रीय बाजार में बेचना चाहता था। बीरबल उर्फ गोपी उर्फ तोता पूर्व में अन्तराष्ट्रीय तस्कर संसार चन्द के गिरोह में था, संसार चन्द की वर्ष 2012 में मृत्यु के पश्चात् भीमा के साथ मिलकर अपना गिरोह बनाकर शिकार करने लगे तथा वन्य जीव का शिकार कर उनके अंग एवं खाल को अन्तराष्ट्रीय बाजार में बेचा करते है।
वर्ष 2012 मई माह में कॉर्बेट टाईगर रिजर्व में बाघो का शिकार हुआ था जिस सम्बन्ध में अलग-अलग टीमो द्वारा जाँच एवं दबिश दी गई, जिसमें 08 बावरिया हरियाणा राज्य में गिरफ्तार हुये थे। जिन्होने इस घटना को अंजाम दिया था। भीमा उक्त अभियोग में वांछित था जो कि माह फरवरी 2012 में गुडगॉव से गिरफ्तार हुआ था, पुछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2011 व 2012 में बीरबल उर्फ गोपी उर्फ तोता राम नि. गन्दा नाला पानीपत हरियाणा के साथ मिलकर लैन्सडाउन जंगल में 02 बाघो का शिकार किया था।
वन्य जीव जन्तुओ के उत्तराखण्ड राज्य में बढते शिकार के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका (पीआईएल) 06/2012 हिमालय युवा ग्रामीण विकास संस्थान बनाम उत्तरखण्ड राज्य में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ द्वारा वन्य जीवों के अवैध शिकार के दृष्टिगत वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वाले शिकारियो को पकडने हेतु स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम, एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में गठित किये जाने के निर्देष पारित किये गये थे। इस पर स्पेशल टास्क फोर्स STF में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी आदि की टीम गठित की गई थी जिनके द्वारा वर्तमान तक वन्य जीव जन्तु अपराधो से सम्बन्धित कुख्यात आठ वाछिंत अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
STF द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त बीरबल उर्फ तोता राम के निम्न अभियोग दर्ज है,रेन्ज केस संख्या 57/31/91/92 दुधवा नैशनल पार्क, उत्तर प्रदेश, केस संख्या 25/2006-2007 उत्तर प्रदेश,रेन्ज केस संख्या 14 अक्टूबर 2011 शारदा रेन्ज उत्तराखण्ड,मु.अ.स. 1223/12 धारा 51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, ऊधमसिंहनगर, 21 मई 2013 थाना बनबसा, ऊधमसिंह नगर। इसके अलावा एसटीएफ उससे अन्य अपराधों के वारे में जानकारी जुटा रही है।





















