
रुद्रपुर – यहां काशीपुर रोड पर आज सर्विस लें निर्माण की मांग को लेकर फ्रेंड्स इन्क्लेव ,फ्रेंड्स सर्किल व आहूजा कॉलोनी के दर्जनों लोगो ने जाम लगा दिया जिससे मुख्यमार्ग की आवाजाही बंद हो गई। मौके पर विधायक राज कुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने के लिये वार्ता की। जिसके बाद सर्विस लें का काम शुरू कराने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
आप को बता दे कि फ्लाईओवर के नीचे बायी साईड में सर्विस लेन का निर्माण होना है,लेकिन काफी समय से इसका निर्माण धार में लटका हुआ है। जिससे पास की कई कालोनी के लोगो को आवाजाही में परेशानी हो रही है। आज उनके सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने जाम लगा दिया।
इससे पहले विधायक राज कुमार ठुकराल विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में जिला अधिकारी रंजना राजगुरु व एनएच एआई के पी डी योगेंद्र शर्मा से मांग भी की जा चुकी थी,किन्तु उसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ ,जिससे लोग काफी गुस्से में थे।
विधायक राज कुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंच कर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और एसडीएम विशाल मिश्रा से बात की। जिस पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि कल से अधूरी पड़ी सर्विस लें का काम शुरू हो जायेगा। इस बीच फ्लाई ओवर के नीचे अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत भी की गई। जिस पर पुलिस को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर भी पहुंचे आक्रोशित लोगो ने चेतावनी दी है कि यदि कल से सड़क सर्विस लेन का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो NH-74 खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया जायेगा।
विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को हल करवाने में लगे हुए है,जल्द ही कालोनीवासियों की इस समस्या का समाधान हो जायेगा।





















