ऊधम सिंह नगर – पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा मौन व्रत रखने को सियासती ड्रामा कहा है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निर्देश पर अपने निवास में सांकेतिक मौन व्रत के उपरांत कहा कि भाजपाईयों को पश्चाताप मौन व्रत करना चाहिए। डबल इंजन की सरकार होते हुए अदूरदर्शी नीतियों, लापरवाही के कारण लाखों लोग कोरोना संक्रमित होकर मर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री महीनों से मौन व्रत धारण किये हैं।
भाजपा सरकार को अपने पापों का प्रायश्चित करते हुए पश्चाताप व्रत करना होगा। ये बात अलग है कि पाप करने वाले को कभी माफी नहीं मिलनी चाहिए और भाजपा किस-किस पाप की माफी मांगेगी। पिछले 11 वर्षों की सत्ता में 7 मुख्यमंत्री बदल दिये। उत्तराखण्ड की सरकार माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा लगातार फटकार और निर्देशों से चल रही है। भाजपा सरकार की ना तो सोंच अच्छी है और ना उनके पास कोई विजन है।
कोरोना महामारी के समय में प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को बिना वैक्सीन के मरने देने व भय का वातावरण बनाने और लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जबकि ऐसे समय में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटें हैं। कोरोना काल में जनता में भाजपा के प्रति जबर्दस्त आक्रोश है। भाजपा ने किसान और जनता को बर्गलाकर सत्ता हथियाने के बाद किसान बिल रद्द कराने की जगह मोदी जी मौन व्रत धारण करके बैठे है। पूरे देश के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लाखों यूनिट देश के अंदर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने का कार्य किया। अपने स्तर से देश के अंदर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहा है।





















