
– नाहिद खान
गदरपुर – जवानी में जिस से बेपनाह मुहब्बत करके अपनी दुनिया बसाई थी। पति पत्नी के बीच की ऐसी मुहब्बत थी कि लोग उनके प्यार को देखकर लैला मजनू की जोड़ी कहने लगे थे। दोनों की ज़िन्दगी का लंबा अरसा गुज़र चुका था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ज़िन्दगी के आखिरी पड़ाव में दोनों के बीच तल्खिया पनपने लगी और फिर मजनू ने अर्थात उसके पति ने गुस्से में आकर अपनी ही लैला पत्नी का क़त्ल कर दिया। लोगो को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई बेपनाह प्यार करने वाली अपनी पत्नी की ह्त्या भी कर सकता है ?
दरअसल यह पूरा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थानांतर्गत इस्लामनगर का है,जहाँ कल दिन दहाड़े एक 60 साल के बुज़ुर्ग ज़हूर ने अपनी 55 साल की पत्नी रेहाना के सिर पर मामूली कहासुनी पर गुस्से में कोई वजनी चीज़ दे मारी। जिससे रेहाना के सर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। जिस पर बदहवास ज़हूर अपनी पत्नी की हत्या करके अपनी शादीशुदा पुत्री के घर पहुंचा,उसके न मिलने पर उसने अपनी 11 साल की नवासी से नानी की हत्या करने की बात कहकर फरार हो गया। ह्त्या की सूचना पर पुलिस पहुँची और घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुँची,बाद में रेहाना के शव को पोस्टमार्टम कराने भेज दिया,और आरोपी ज़हूर की तलाश में तीन टीम गठित कर दी।

हालांकि कुछ घंटे बाद ही ज़हूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,पुलिस के पूछताछ पर परिवारिक घरेलु कलेश की बात सामने आई। आसपास के लोगो ने इनकी बेपनाह मुहब्बत का राज़ भी खोला। लेकिन ऐसा क्या विवाद हुआ कि सबसे ज़्यादा प्यार करने वाले उसके पति ने ही उसकी ह्त्या कर दी। अब हत्यारे ज़हूर को अपने किये पर बहुत पछतावा है। लेकिन अब तो उसकी दुनिया ही उजाड़ गई है। उसकी करनी की सज़ा अब जेल के सीखचो के पीछे उसे भुगतनी पड़ेगी।
आप को बता दे कि ज़हूर की तीन पुत्रिया एक पुत्र है,उसने तीनो पुत्रियों की शादी कर दी है। पुत्र हल्द्वानी में काम करता है। बस्ती वाले बताते है कि गरीबी के बाद भी पति पत्नी के बीच बहुत प्यार था,ऐसा क्या हुआ कि ज़िन्दगी के आखिरी पड़ाव में ज़हूर ने अपनी दुनिया ही उजाड़ ली।
https://youtu.be/IFZ-063r2Bc
वही इस मामले में सीओ बंदना वर्मा का कहना है कि इस मामले में आरोपी के पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ अपनी माँ की ह्त्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये तीन टीम बनाई थी, पुलिस ने दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी ज़हूर को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसे न्यायलय में पेश किया जायेगा। यह ह्त्या परिवारिक कलह के कारण की गई है।





















