बाजपुर – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने कोरोना संक्रमण के समय में जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन की मदद दी जा सके। इसके लिए तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कांग्रेस हेल्पलाइन टीम को सौपे।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके उपरांत कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने कोरोना संक्रमण के दौर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन टीम को 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौपे और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के निर्देश दिए।
सुनीता टम्टा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बाजपुर में चलाई जा रही हेल्पलाइन की टीम लगातार लोगों की मदद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की लगातार मांग की जा रही थी जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कार्य किया है।





















