
बाजपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों को उपचार करने के लिए आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए और साथ ही बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएसआर के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की भी जिलाधिकारी ने बात कही।
बता दें कि कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे प्रकोप से लोगों को बचाया जा सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करने में जुट गया है। इसी के चलते हैं बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सीएमओ डॉक्टर डी एस पंचपाल के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बढ़ते कोरोना वायरस देखते हुए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएसआर के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाने और करुणा संक्रमित मरीजों का उपचार कराने के लिए व्यवस्थाओं को जल्द पूरा किए जाने की बात कही है।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने जन औषधि केंद्र में दवाओं की कमी होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ पंकज माथुर को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए और जांच में दोषी पाए जाने पर पुनः टेंडर प्रक्रिया करने और नोटिस देने की बात कही।





















