
रुद्रपुर – भाजपा जिलाधयक्ष शिव अरोरा ने आज रूदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के ग्राम हरिदासपुर,आनंदखेडा न.1 ,सुंदरपुर,मोतीपुर,खटोला,राधाकांतपुर में पार्टी के बूथ अध्यक्ष व कार्यकरताओ को निशुल्क आकसीमीटर व मास्क वितरित किए।
शिव अरोरा ने कहा कि करोना के बढते प्रकोप को देखते हुए हर बूथ पर निशुल्क आकसीमीटर की व्यवस्था की गई है, तकि लोगों को आक्सीजन चेक करने के लिए दूर ना जाना पड़े। पार्टी के बूथ अध्यक्ष और उनके सहयोगी इस सेवा कार्य में लगेगे। यह कार्य निरंतर चलता रहेगा इनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग,मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट जिला पंचायत सदस्य जगदीश विश्वास, दुलाल मललिक, प्रमोद बोरा ,तेज सिंह सुभाष मंडल, सुरेंद्र कालडा मनोज मिस्त्री, लक्ष्मण सिंह, रजत वैध ,अजितेष पाईक, अभिषेक मिरधा, ललित सामंत, विधान साना, भवतोश बाछाड आदि थे।





















