
बाजपुर – यहां ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे’ पर सहजयोग के स्टेट काॅर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेड़ा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्सिंग स्टाफ को पौधे देकर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा कि जिस तरह नर्सें लोगों को जीवनदान देती हैं। उसी प्रकार यह पौधे भी आक्सीजन देकर लोगों को जीवन देते हैं।
बता दे कि बुधवार को सहजयोग स्टेट काॅर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के मौके पर नर्सिंग ऑफिसर रीना सिंह, गीता रावत, कुसुम, गिरेसी सिंह के साथ ही महिला चिकित्सक डा0 मधु माथुर को पौधे देकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा कि नर्स स्टाफ ही स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होता है, इनके सहयोग के बिना स्वास्थ्य विभाग काम नहीं कर सकता।
वही इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर गिरेसी सिंह ने कहा कि उन्होंने गर्भवती होने के बाद भी लोगों की सेवा करने का कार्य नहीं छोड़ा और अब उनका 6 महीने का घर पर बच्चा है। लेकिन वह लगातार लोगों की सेवा करने का कार्य कर रही है। नर्सिंग ऑफिसर गीता रावत ने कहा कि उनके घर के 9 सदस्यों में से 7 सदस्यों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जो अब सभी स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनको भी बीते दिनों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी लेकिन वह कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ने के बाद पुनः अस्पताल में लोगों की सेवा करने का कार्य कर रही है।





















