
हल्द्वानी – उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवारा और अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिये नैनीताल पुलिस ने कर्फ्यू एक्सप्रेस मोबाइल क्वॉरेंटाइन वैन की शुरुआत की है।
दरअसल कर्फ्यू एक्सप्रेस मोबाइल क्वॉरेंटाइन वैन में कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों को पकड़कर वैन में बैठाया जायेगा। इसके बाद उनको थाने लाकर उनकी काउंसिलिंग की जायेगी और उनके खिलाफ कर्फ्यू के उल्लंघन का मामला दर्ज कर उनके परिवार के सुपुर्द किया जायेगा। इस पहल से लोगो के बीच कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन रुकेगा।

आज एसपी सिटी और उनकी टीम के साथ यह क्वारंटाइन वैन हल्द्वानी की सड़को पर घूमती रही और उसने 11 लोगो को विभिन्न क्षेत्रों से अनावशयक घूमते और कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। जिन्हे बाद में कोतवाली लाया गया और इनकी कॉउंसलिंग की गई।
एसपी सिटी का कहना है कि क्वॉरेंटाइन वैन को शुरू करने के पीछे मकसद यही है,कि यह क्वारंटाइन वैन पुलिस की अन्य गाड़ियों के साथ सड़क पर निकल कर आम जनता को कोरोना कर्फ्यू के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करे,जिससे लोग इसका उल्लंघन न कर सके।
उनका कहना है कि आज क्वॉरेंटाइन वैन की शुरुआत के पहले ही दिन हल्द्वानी में 11 लोगों को अनावशयक घुमते हुए पकड़कर थाने लाया गया है। जिनकी काउंसलिंग की जा रही है, जिसके बाद कर्फ्यू के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ कार्यवाही कर परिजनों को बुलाया जायेगा और उनके सुपुर्द किया जाएगा।
नैनीताल पुलिस की इस अनोखी पहला की प्रशंसा की जा रही है,इस वैन की शुरुआत से लोगो में कोरोना कर्फ्यू का पालन करने का डर बना रहेगा और सड़को पर कोई अनावश्यक नहीं घूमेगा।





















