
काशीपुर – कोरोनावायरस महामारी के दौर में जहां लोगों को जरूरत का सामान मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो वही कुछ मेडिकल स्वामी वर्तमान स्थिति में बेहद जरूरी माने जाने वाले सामानों की कालाबाजारी कर आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। यही कारण है कि काशीपुर में ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी के सूचना मिलते ही पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को कालाबाजारी करते गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में लिप्त मुख्य आरोपी अभी फरार है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि काशीपुर पुलिस को सूचना मिली कि टांडा उज्जैन तिराहे के पास मेडिकल स्टोर संचालक विनीत भारद्वाज ऑक्सीमीटर को एमआरपी से अधिक दाम पर बेचकर कालाबाजारी कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने कालाबाजारी करते विनीत भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस पुलिस की पूछताछ में विनीत ने अली नाम के एक व्यक्ति द्वारा ऑक्सीमीटर की सप्लाई करना बताया है। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।





















